पुरुषों के लिए साल 2021 रहा घातक, सबसे ज्यादा हुए इन 7 बीमारियों का शिकार

By: Ankur Sat, 01 Jan 2022 2:05:26

पुरुषों के लिए साल 2021 रहा घातक, सबसे ज्यादा हुए इन 7 बीमारियों का शिकार

आज साल 2022 का पहला दिन हैं जिसकी शुरुआत सभी जोश और उमंग के साथ कर रहे हैं। कोरोना के चलते साल 2021 स्वास्थ्य और सेहत के लिहाज से घातक साबित हुआ हैं। लेकिन इसी के साथ ही कई अन्य बीमारियां भी हैं जिनकी वजह से यह बीता हुआ साल मुश्किलों से भरा रहा हैं। कोरोना के बीच इन अन्य बिमारियों पर ध्यान ही नहीं गया। खासतौर से इस साल में कई पुरुषों की अन्य घातक बीमारियों से जान गई हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखा जाए और खानपान पर भी ध्यान दिया जाए। खानपान, जीवनशैली और खराब आदतों में सुधार कर आप इन समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके प्रति लोगों को सावधान होने की जरूरत हैं।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

कैंसर

अमेरिका के सीडीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर की वजह से सालाना होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है और इसमें पुरुषों की भागीदारी ज्यादा है। पुरुषों में कैंसर की समस्या के बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह कहा गया है कि आने वाले सालों में यह स्थिति और भी गंभीर रूप ले सकती है। स्वस्थ जीवनशैली, खानपान और शारीरिक एक्टिविटी का ध्यान रखकर आप इस गंभीर समस्या से बच सकते हैं।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

इरेक्टाइल डिसफंक्शन और नपुंसकता

इरेक्टाइल डिसफंक्शन और नपुंसकता की समस्या पिछले कुछ सालों में पुरुषों में तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे पुरुषों की जीवनशैली, खानपान और खराब आदतें भी जिम्मेदार मानी जाती हैं। धूम्रपान और शराब का सेवन करने जैसी आदतों की वजह से भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

दिल से जुड़ी बीमारियां

साल 2021 में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिले हैं। इस साल बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की समस्या देखने को मिली है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी पुरुषों में तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जाहिर की है। ऐसे में आपको आने वाले साल में खुद को दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए खानपान, जीवनशैली और शारीरिक व्यायाम आदि पर ध्यान देना चाहिए।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

अवसाद और आत्महत्या जैसी मानसिक समस्याएं

इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों में मानसिक समस्याएं बढ़ी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं और काफी संख्या में लोग अवसाद और आत्महत्या के शिकार हुए है। इस मामले में भारतीय फिल्म जगत भी पीछे नहीं रहा है। ऐसे में आने वाले साल में आपको मानसिक समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी उपायों का ध्यान रखना चाहिए।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

डायबिटीज

साल 2021 के एक आंकड़े के मुताबिक इस साल महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में टाइप 2 डायबिटीज की समस्या बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण आपका खानपान और जीवनशैली है। पुरुषों के शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी भी इसका प्रमुख कारण हो सकती है। डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए खानपान और शारीरिक व्यायाम और योग आदि का सहारा लेना चाहिए।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

लिवर से जुड़ी बीमारियां

खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर में भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करता है। लिवर के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी दूर करने में मदद मिलती है। लिवर से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियां पुरुषों में खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी बढ़ी हैं।

men health,men health tips,healthy living,Health tips

एचआईवी और एड्स

एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में एचआईवी संक्रमण और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा है। इन समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी भी इनके बढ़ने का प्रमुख कारण बन रही हैं। एचआईवी और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए आपको जरूरी उपायों का पालन जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़े :

# बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

# इन 6 जगहों पर ले सकते हैं 5 हजार से नीचे के बजट में घूमने का मजा

# नए साल में घूमने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल प्रदेश, ये 7 जगहें है सबसे पसंदीदा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com